Bovensiepen Spider को BMW Z4 पर आधारित एक लिमिटेड-प्रोडक्शन हाई-परफॉर्मेंस रोडस्टर के रूप में उतारा गया है। यह Z4 M40i पर आधारित है और इसमें 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड स्ट्रेट-सिक्स इंजन दिया गया है, जो 429bhp की पावर और 428lb-ft टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी इसकी केवल 99 यूनिट ही बनाएगी। डिलीवरी 2027 की शुरुआत में शुरू होने की योजना है।
BMW Z4 M40i पर आधारित है Bovensiepen Spider
Bovensiepen Spider को BMW Z4 M40i के आधार पर बनाया गया है। Bovensiepen नाम उस परिवार से जुड़ा है जिसने Alpina की स्थापना की थी। BMW द्वारा Alpina ब्रांड के अधिग्रहण के बाद Bovensiepen नाम के तहत BMW आधारित परफॉर्मेंस कारों पर काम जारी रखा गया है। Spider कंपनी का तीसरा मॉडल है और इसकी नीव करीब 20 साल पहले तैयार की गई Z4-आधारित Alpina Roadster S से जुड़ी हैं।
3.0-लीटर इंजन से मिलती है 429bhp पावर

Bovensiepen Spider में BMW Z4 M40i का 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इनलाइन-सिक्स इंजन इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इंजन में कई बदलाव करके इसकी पावर बढ़ाई है। Spider का इंजन 429bhp की पावर और 428lb-ft यानी करीब 580Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह आउटपुट स्टैंडर्ड Z4 M40i की तुलना में काफी अधिक है। इंजन में नए इनटेक सिस्टम और दोबारा तैयार किए गए एग्जॉस्ट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।
Also Read: Mahindra Thar Facelift: 22 सितंबर को लॉन्च, नए फीचर्स
4.2 सेकंड में 0 से 62mph की रफ्तार
परफॉर्मेंस की बात करें तो Bovensiepen Spider 0 से 62mph यानी करीब 100kmph की रफ्तार मात्र 4.2 सेकंड में । इसकी अधिकतम स्पीड 183mph यानी लगभग 295kmph बताई गई है। यह आंकड़ा Performance Pack के साथ उपलब्ध है। बेहतर कूलिंग और हाई-लोड परिस्थितियों में परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए कार के कूलिंग सिस्टम में भी बदलाव किए गए हैं।
| फीचर | Bovensiepen Spider |
|---|---|
| आधार | BMW Z4 M40i |
| इंजन | 3.0-लीटर टर्बो इनलाइन-सिक्स |
| पावर | 429bhp |
| टॉर्क | 428lb-ft / करीब 580Nm |
| 0-62mph | 4.2 सेकंड |
| टॉप स्पीड | 183mph / करीब 295kmph |
| गियरबॉक्स | 8-स्पीड ZF ऑटोमैटिक |
| प्रोडक्शन | 99 यूनिट |
| डिलीवरी | 2027 की शुरुआत |
केवल 99 यूनिट बनाई जाएंगी
Bovensiepen Spider का प्रोडक्शन बेहद सीमित रखा गया है। कंपनी इसकी सिर्फ 99 यूनिट ही बनाएगी। यह लिमिटेड प्रोडक्शन इसे सामान्य BMW Z4 से अलग पहचान देता है। Spider को कलेक्टर स्पेशल के तौर पर तैयार किया गया है और इसकी डिलीवरी 2027 की शुरुआत में शुरू होने की योजना है।
डिजाइन में किए गए कई बदलाव
Bovensiepen Spider का बेस डिजाइन BMW Z4 से लिया गया है, लेकिन एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। कार में नया फ्रंट स्प्लिटर, नए साइड स्कर्ट और अलग डिजाइन वाला रियर डिफ्यूजर दिया गया है। इसमें 20-इंच के हल्के फोर्ज्ड व्हील और रियर स्पॉइलर भी मिलता है। बॉडी डिजाइन को स्पोर्टी लुक देने के लिए कई पार्ट्स को दोबारा बनाया गया है।
सस्पेंशन और ब्रेक सिस्टम में भी बदलाव
Spider के चेसिस को ज्यादा स्पोर्टी ड्राइविंग के लिए दोबारा ट्यून किया गया है। इसमें रीट्यून किए गए डैम्पर्स और अपडेटेड रियर स्प्रिंग्स लगाए गए हैं। कार में Michelin Pilot Sport 4S टायर इस्तेमाल किए गए हैं, जो हल्के फोर्ज्ड व्हील्स पर लगे हैं। जरूरत के अनुसार हाई-परफॉर्मेंस ब्रेक का विकल्प भी उपलब्ध है। Performance Pack में अतिरिक्त कूलिंग और अंडरबॉडी मजबूती से जुड़े बदलाव भी शामिल हैं।
मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प नहीं

BMW Z4 के आखिरी मॉडल में मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प उपलब्ध था, लेकिन Bovensiepen Spider को केवल ZF 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लांच किया गया है। पावर रियर व्हील्स तक पहुंचती है। कंपनी ने कार के पावरट्रेन और चेसिस में बदलाव करते समय हाई-परफॉर्मेंस ड्राइविंग और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट पर ध्यान दिया है।
Also Read: Yamaha R15 V4 के दो और कलर में Quickshifter, जाने कीमत
प्रीमियम इंटीरियर और कस्टमाइजेशन
कार के अंदर BMW Z4 का मूल लेआउट बरकरार रखा गया है, लेकिन इंटीरियर को ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए बेहतर मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। सीटों पर Vernasca लेदर और स्टीयरिंग व्हील पर Lavalina लेदर दिया गया है। विंडस्क्रीन सराउंड में Alcantara का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों के लिए कस्टमाइजेशन के कई विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिनमें पर्सनलाइज्ड हेडरेस्ट और कस्टम एम्ब्रॉयडरी शामिल हैं।
Bovensiepen Spider की कीमत
Bovensiepen Spider की जर्मनी में कीमत करीब £99,000 के बताई गई है। यूरोपीय बाजार के लिए शुरुआती कीमत €115,500 बताई गई है। इसकी कीमत BMW Z4 M40i से काफी ऊपर है, लेकिन कार का लिमिटेड प्रोडक्शन, ज्यादा पावर और कस्टमाइजेशन इसे बाकियो अलग से बनता है। भारत में इस कार की लॉन्च या सेल को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Bovensiepen Spider क्यों खास है?
Bovensiepen Spider उस BMW Z4 M40i को ज्यादा एक्सक्लूसिव और पावरफुल रूप में पेश करती है, जिसकी प्रोडक्शन लाइफ अब खत्म हो चुकी है। इसमें 429bhp का स्ट्रेट-सिक्स इंजन, रीट्यून सस्पेंशन, 20-इंच फोर्ज्ड व्हील, प्रीमियम इंटीरियर और सिर्फ 99 यूनिट का प्रोडक्शन मिलता है। कंपनी ने इसे हल्के और ड्राइविंग-केंद्रित दो-सीटर रोडस्टर के रूप में तैयार किया है।
FAQ:
| सवाल | जवाब |
|---|---|
| Bovensiepen Spider किस कार पर आधारित है? | Bovensiepen Spider BMW Z4 M40i पर आधारित लिमिटेड-प्रोडक्शन रोडस्टर है। |
| Bovensiepen Spider में कितनी पावर है? | इसमें 3.0-लीटर टर्बो इनलाइन-सिक्स इंजन है, जो 429bhp की पावर देता है। |
| Bovensiepen Spider 0 से 100kmph कितने समय में पहुंचती है? | कार 0 से 62mph यानी करीब 100kmph की रफ्तार 4.2 सेकंड में पकड़ती है। |
| Bovensiepen Spider की टॉप स्पीड कितनी है? | Performance Pack के साथ इसकी टॉप स्पीड 183mph यानी करीब 295kmph है। |
| Bovensiepen Spider की कितनी यूनिट बनाई जाएंगी? | कंपनी Spider की सिर्फ 99 यूनिट बनाएगी। |
| Bovensiepen Spider में कौन सा गियरबॉक्स है? | इसमें 8-स्पीड ZF ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। |
| Bovensiepen Spider की डिलीवरी कब शुरू होगी? | डिलीवरी 2027 की शुरुआत में शुरू होने की योजना है। |





