अब चीन के बाहर भी चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में OPPO A7 Pro Max 5G आ चूका है। कंपनी ने इस फोन को सबसे पहले अगस्त 2026 में चीन में पेश किया था। अब इसे Austria, Malaysia और Thailand जैसे बाजारों तक बढ़ाई गई है। फोन को खास तौर से बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए पेश किया गया है। इसकी 10000mAh बैटरी इसे ओप्पो की A सीरीज के बड़े-बैटरी वाले स्मार्टफोन में शामिल करती है।
OPPO A7 Pro Max 5G में 10000mAh Battery
इस फोन में 10000mAh की बैटरी दी गई है। oppo के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन के अनुसार इसकी typical capacity 10000mAh और rated capacity 9700mAh है। इसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं, फोन 27W wired reverse charging को भी सपोर्ट करता है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।
6.78-inch AMOLED Display और 120Hz Refresh Rate
OPPO के इस A7 Pro Max 5G में 6.78-inch का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 2772×1272 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz तक adaptive refresh rate सपोर्ट करती है। डिस्प्ले 10-bit colour depth और 1.07 billion colours सपोर्ट करता है। इसकी typical brightness 800 nits और HBM brightness 1800 nits तक है। इसके अलावा स्क्रीन में 330Hz तक touch sampling rate का सपोर्ट दिया गया है, हालांकि यह कुछ gaming scenarios में ही प्रभावी है।
Snapdragon 4 Gen 5 Processor के साथ 5G Phone

Also Read: Honda City Hybrid Mileage: रियल वर्ल्ड टेस्ट में मिला 24kmpl का माइलेज
परफॉर्मेंस के लिए OPPO A7 Pro Max 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 Mobile Platform दिया गया है। यह 4nm process पर आधारित चिपसेट है और फोन में 8-core CPU मिलता है। कंपनी इसे LPDDR4X RAM और UFS 3.1 storage के साथ उपलब्ध कराती है। ग्लोबल मार्केट में 6GB+256GB और 8GB+256GB कॉन्फिगरेशन उपलब्ध हैं। हालांकि चीन में इस फोन के ज्यादा RAM और storage विकल्प भी पेश किए गए थे।
50MP Dual Rear Camera Setup

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे dual camera system दिया गया है। इसमें 50MP का primary wide-angle camera f/1.8 aperture और 2-axis OIS के साथ आता है। इसके साथ 2MP monochrome sensor मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP front camera दिया गया है। दोनों तरफ वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p resolution पर 30fps तक की जा सकती है। साथ ही rear camera में OIS और EIS का सपोर्ट मिलता है।
IP69K Rating से मजबूत Build
OPPO A7 Pro Max 5G की एक खासियत यह है इसकी IP69K rating है। यह फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए बनाया गया है। चीन में लॉन्च के समय कंपनी ने इसकी durability पर भी जोर दिया था। इसके अलावा फोन में optical in-display fingerprint sensor, face unlock और infrared remote control जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन का वजन configuration और colour के अनुसार करीब 224 से 226 ग्राम है।
ColorOS 16 और Android 16

सॉफ्टवेयर के मामले में OPPO A7 Pro Max 5G Android 16-बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C जैसे connectivity options मिलते हैं। इसके अलावा dual-SIM support भी दिया गया है। फोन में UFS 3.1 storage है, जबकि official global specifications के अनुसार microSD card support उपलब्ध नहीं है।
Also Read: OPPO Find X10 Series: 200MP Camera और Launch Date
OPPO A7 Pro Max 5G की कीमत और Availability
ग्लोबल मार्केट में फोन की कीमत देश और configuration के हिसाब से अलग है। Austria में 6GB+256GB मॉडल की कीमत €599 रखी गई है। Malaysia और Thailand में 8GB+256GB मॉडल क्रमशः MYR 2,299 और THB 19,999 में उपलब्ध है। फोन Surfing Blue और Lunar Black रंगों में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। फिलहाल भारत में OPPO A7 Pro Max 5G की आधिकारिक लॉन्च डेट या कीमत की पुष्टि नहीं हुई है।
OPPO A7 Pro Max 5G के प्रमुख Specifications
| फीचर | जानकारी |
|---|---|
| Display | 6.78-inch FHD+ AMOLED, up to 120Hz |
| Processor | Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 |
| Rear Camera | 50MP + 2MP |
| Front Camera | 50MP |
| Battery | 10000mAh |
| Charging | 80W SUPERVOOC |
| Reverse Charging | 27W wired |
| RAM | 6GB / 8GB LPDDR4X |
| Storage | 256GB UFS 3.1 |
| Operating System | Android 16 with ColorOS 16 |
| Durability | IP69K |
| Colours | Surfing Blue, Lunar Black |
FAQ:
| सवाल | जवाब |
|---|---|
| OPPO A7 Pro Max 5G में कितनी बैटरी है? | फोन में 10000mAh की typical capacity वाली बैटरी दी गई है। |
| OPPO A7 Pro Max 5G में कौन सा प्रोसेसर है? | इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 Mobile Platform दिया गया है। |
| OPPO A7 Pro Max 5G का कैमरा कितना है? | फोन में 50MP + 2MP dual rear camera और 50MP front camera दिया गया है। |
| OPPO A7 Pro Max 5G की चार्जिंग कितनी है? | फोन 80W SUPERVOOC fast charging सपोर्ट करता है। |
| क्या OPPO A7 Pro Max 5G भारत में लॉन्च हुआ है? | फिलहाल भारत में इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट और कीमत की पुष्टि नहीं हुई है। |





