Oppo F35 Series लॉन्च से पहले नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार इस सीरीज में Oppo F35 और Oppo F35 Pro हो सकते है। इन दोनों फोन के डिज़ाइन और कलर के बारे में जानकारी सामने आई है। इन दोनों फोन के रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन अलग हो सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों फोन तीन अलग कलर ऑप्शन के साथ आएंगे । हालांकि, Oppo ने अभी ऑफिशियली तौर पर इन डिजाइन और कलर ऑप्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए लॉन्च के समय इनमें बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Oppo F35 Series का डिजाइन कैसा हो सकता है?
रिपोर्ट के मुताबिक Oppo F35 और Oppo F35 Pro को अलग-अलग कैमरा डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Oppo F35 Pro में बड़ा कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया जा सकता है, जबकि Oppo F35 में पतला हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिए जाने की बात सामने आई है।
Oppo F35 Pro को ब्राउन, ऑरेंज और लाइट ब्लू कलर में देखने को मिला है। इसके रियर पैनल पर बड़े राउंडेड-रेक्टेंगल शेप का कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। इसमें दो बड़े कैमरा कटआउट के साथ एक छोटा सर्कुलर एलिमेंट और LED फ्लैश दिए गए हैं। कैमरा मॉड्यूल पर “AI Camera” की मार्किंग भी दिखाई देती है।
Also Read: Redmi Note 17 Pro Max भारत में लांच हो गया है जाने इसकी कीमत
वहीं, Oppo F35 को पिंक, सिल्वर और पर्पल कलर ऑप्शन में देखा गया है। इसके रियर कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन ज्यादा कॉम्पैक्ट बताया गया है। इसमें पिल शेप का हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिखाई देता है, जिसमें दो बड़े कैमरा रिंग और एक सर्कुलर फ्लैश एलिमेंट हो सकता है।
Oppo F35 Series के संभावित कलर ऑप्शन
मॉडल | संभावित कलर | रियर कैमरा डिजाइन |
Oppo F35 Pro | ब्राउन, ऑरेंज, लाइट ब्लू Also Read: Moto G67s Power Geekbench Listing में दिखा, Dimensity 6400 चिपसेट देखने को मिलेंगे | बड़ा राउंडेड-रेक्टेंगल कैमरा मॉड्यूल |
Oppo F35 | पिंक, सिल्वर, पर्पल | पिल शेप हॉरिजॉन्टल कैमरा बार |
इस लीक के अनुसार, Oppo दोनों फोन को अलग डिजाइन के साथ लॉन्च कर सकता है। F35 Pro में बड़ा कैमरा मॉड्यूल और F35 का कैमरा डिजाइन अपेक्षाकृत छोटा और हॉरिजॉन्टल हो सकता है।
भारत में कब लॉन्च हो सकती है Oppo F35 Series?
Oppo ने यह पुष्टि कर दी है कि सबसे पहले भारत में ही लॉन्च करेगी। लेकिन अभी तक लांच की तारीख नहीं बताई है। रिपोर्ट के अनुसार ये सीरीज अक्टूबर में लॉंन्च होगी।
कंपनी इससे पहले भारत में एक नए स्मार्टफोन को टीज कर चुकी है, लेकिन उस समय फोन का नाम स्पष्ट नहीं किया गया था। बाद के रिपोर्ट्स में इसे Oppo F35 Pro से जोड़ा गया। इसके बाद Oppo ने F35 5G Series को भारत में लॉन्च की पुष्टि की, लेकिन लॉन्च डेट की आधिकारिक जानकारी नहीं बताई है।
Oppo F35 और F35 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन
बात करे Oppo F35 Series डिज़ाइन के आलावा स्पेसिफिकेशन को लेकर पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo F35 और F35 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाले फ्लैट AMOLED डिस्प्ले हो सकते हैं। दोनों फोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की भी जानकारी सामने आई है।
Oppo F35 में MediaTek Dimensity 6300 सीरीज का चिपसेट मिलने की बात कही गई है। वहीं, Oppo F35 Pro में Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी सामने आई है। दोनों मॉडल में करीब 10,000mAh की बैटरी मिलने की भी रिपोर्ट है। हालांकि, इन स्पेसिफिकेशन के लिए कंपनी ने अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Oppo F35 Pro को पहले चीन में लॉन्च हुए Oppo A7 Pro Max का रीब्रांडेड वर्जन भी बताया गया है। Oppo A7 Pro Max में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट और 10,000mAh बैटरी के साथ 80W वायर्ड चार्जिंग दी गई है। हालांकि, इन फीचर्स को Oppo F35 Pro के भारतीय मॉडल के फाइनल स्पेसिफिकेशन के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।
Oppo F35 Series से क्या उम्मीद है?
Oppo F35 Series में दोनों मॉडल्स को अलग डिजाइन के साथ लॉन्च कर सकती है। F35 Pro में ब्राउन, ऑरेंज और लाइट ब्लू कलर के साथ बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। वहीं, Oppo F35 को पिंक, सिल्वर और पर्पल कलर में देखा गया है और इसमें छोटा हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिया जा सकता है।
Oppo ने भारत में F35 5G Series के आने की पुष्टि कर दी है, लेकिन लॉन्च डेट, कीमत और फाइनल स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसलिए फिलहाल डिजाइन, कलर और हार्डवेयर से जुड़ी लीक हुई जानकारी को संभावित जानकारी के तौर पर ही देखना चाहिए।
FAQ:
| Question | Answer |
| Oppo F35 Series भारत में कब लॉन्च होगी? | रिपोर्ट के अनुसार, Oppo F35 Series अक्टूबर में लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने अभी लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है। |
| Oppo F35 Series में कितने color ऑप्शन होंगे? | दोनों मॉडल तीन-तीन कलर ऑप्शन में आ सकते हैं। |
| Oppo F35 Pro किन color में आ सकता है? | Oppo F35 Pro ब्राउन, ऑरेंज और लाइट ब्लू कलर में आ सकता है। |
| Oppo F35 किन color में आ सकता है? | Oppo F35 पिंक, सिल्वर और पर्पल कलर में आ सकता है। |
| क्या Oppo F35 Pro में 10,000mAh बैटरी कन्फर्म है? | नहीं, 10,000mAh बैटरी की जानकारी रिपोर्ट्स में सामने आई है, लेकिन कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। |




